Saturday, July 27, 2024
No menu items!
No menu items!
HomeBlogअरविंद केजरीवाल पर हमला करवाना चाहती है भाजपा? खरोंच भी आई...

अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाना चाहती है भाजपा? खरोंच भी आई तो जिम्मेदार प्रधानमंत्री होंगे!

एक तरफ जहां शराब राज्यों की मजबूत अर्थव्यवस्था का प्रमुख कारक है वहीं दूसरी ओर किसी परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के पतन में मुख्य भूमिका में रहती है।

लेकिन इस बार शराब ने किसी व्यक्ति विशेष की सामाजिक स्थिति को धूमिल नहीं किया है। बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में खलबली मचा रखा है।

दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोपी संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया गया है।

हम आपको बता दे संजय सिंह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी हैं।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल के जान की प्यासी है।

उन्होंने कहा कि पहले झूठे आरोप में अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने की साजिश करती है।

और जब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविन्द केजरीवाल को जमानत दी जाती है तो अमित शाह सर्वोच्च न्यायालय को धमकी भरे शब्दों में कहते हैं कि ये फैसला गलत है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के जेल से आने के बाद भाजपा संगठन के लोग उन्हें खुले आम धमकी दे रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के तीन बार निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाना चाहते हैं जिसमे अरविंद केजरीवाल की जान सकती है।

संजय सिंह ने कहा कि हम सभी सांसद और विधायक चुनाव आयोग को एक पत्र के माध्यम से जल्द अवगत कराएंगे कि यदि अरविंद केजरीवाल को खरोंच भी आती है तो उसके जिम्मेदार भाजपा के लोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!