Tuesday, July 23, 2024
No menu items!
No menu items!
HomeAmbedkar Nagarअंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर मतदान कराने हेतु पोलिंग बूथों के लिए...

अंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर मतदान कराने हेतु पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को लेकर प्रशासन के साथ साथ सारे मतदाताओं में उत्साह भरा पड़ा है।

मतदाताओं को उत्साहित करने में जिला अधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने हर संभव प्रयास किया।

छठवें चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

अंबेडकर नगर जिला प्रशासन ने सुरक्षा को अभेद्य बना दिया है।

परिंदा भी पर न मार सके ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अंबेडकर नगर लोकसभा सीट के लिए 1899 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान।

2024 लोकसभा चुनाव में अंबेडकर नगर में कुल 18 लाख 57040 मतदाता पंजीकृत हैं।

गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पानी और टेंट की व्यवस्था की गई है।

बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन ने इस बार एक अनूठी पहल की शुरुवात की है।

ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने मतदान करो इनाम पाओ की स्कीम चला रखी है।

हवाई पट्टी पर अलग अलग विधानसभा सीटों के अनुसार टेंट लगाया गया था।

सभी मतदान कर्मी संबंधित विधानसभा वाले टेंट से ईवीएम मशीन और अन्य उपकरण लेकर आरक्षित वाहनों से अपने बूथों के लिए रवाना हुए।

मतदान कर्मियों को रवाना करते समय जिला अधिकारी अविनाश सिंह अन्य आला अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी पर उपस्थिति रहे।

मतदान कर्मियों को माला पहना कर टीका कर उन्हें रवाना किया गया।

मतदान कर्मियों के साथ पुलिस कर्मी भी रवाना।

235 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

मतदान कर्मियों को ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस नेविगेशन सिस्टम लगाया गया है।

क्विक रिस्पॉन्स टीम के जरिए रखी जा रही है निगरानी।

उड़न दस्ते की सक्रियता से सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाया गया।

संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल और पीएसी की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!