Thursday, October 17, 2024
HomeAmbedkar Nagarधोखाधड़ी, ठगी, एवं कूटरचना करने वाला राम सिंह उर्फ पिंटू हुआ गिरफ्तार,...

धोखाधड़ी, ठगी, एवं कूटरचना करने वाला राम सिंह उर्फ पिंटू हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल!

अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो लेकिन कानून की गिरफ्त से ज्यादा देर तक नहीं बच सकता।
अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं
अपराधियों पर अंकुश लगाने और उनपर नकेल कसने में अंबेडकर नगर पुलिस पूरी तरह तैयार है।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के नेतृत्व में जनपद के प्रत्येक थाने पर अपराध रोकने एवं अपराधियों पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में थाना अलीगंज की पुलिस ने एक ऐसे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसने पूरे इलाके में अपनी धोखाधड़ी के चाल से दहशत फैला रखा था।
आपको बता दें आरोपी राम सिंह उर्फ पिंटू पुत्र राम निवास वर्मा निवासी सुलेमपुर थाना अलीगंज जनपद अंबेडकर नगर का निवासी है जो आए दिन लोगों को अपनी कूटरचना में फंसाकर उनसे ठगी करता था।
काफी दिनों से अलीगंज पुलिस को आरोपी राम सिंह उर्फ पिंटू की तलास थी।
आरोपी राम सिंह उर्फ पिंटू पर धोखाधड़ी और ठगी जैसे मामलों में IPC की धारा 419, 420 , 504, 506 और कई अन्य गंभीर धाराओं में अपराध पंजीकृत है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगंज थाना के उप निरीक्षक मो० शरीफ खां और कांस्टेबल अविनाश यादव ने मुखबिर की मदद से बड़ी सतर्कता और बहादुरी के साथ आरोपी राम सिंह उर्फ पिंटू को 29 जून को रात करीब 2 बजे इनामीपुर चौराहा से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कारवाई हेतु माननीय न्यायालय भेजा जहां से माननीय न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी राम सिंह उर्फ पिंटू को जेल भेज दिया।

_*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*_
_1. राम सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र रामनिवास वर्मा निवासी सुलेमपुर थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर_

_*विवरण आपराधिक इतिहास*_
_1. मु0अ0सं0 – 15/24, धारा – 419/420/406/467/468/504/506 भादवि, थाना – अलीगंज, जनपद – अम्बेडकर नगर।_

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!