Wednesday, September 4, 2024
HomeAmbedkar Nagarअमित वर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बसपा से लड़...

अमित वर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, बसपा से लड़ सकते हैं कटेहरी विधानसभा उपचुनाव

अम्बेडकरनगर। कंग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित वर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।अमित वर्मा ने कंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया।अमित वर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है।अमित वर्मा कटेहरी विधानसभा का उपचुनाव लड़ने की फिराक में हैं।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया है कि पार्टी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है।पत्र में आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी से मिलने के लिए एक हफ्ते तक दिल्ली में समय मांगता रहा है लेकिन मिलने का समय नही मिला।ऐसा लग रहा है कि पार्टी को मेरी जरूरत नही है।

कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद अमित वर्मा कटेहरी विधानसभा का उप चुनाव लड़ सकते हैं।कटेहरी विधानसभा में अमित वर्मा के पिता रामकेश वर्मा का बड़ा प्रभाव है।ऐसा माना जा रहा है कि अमित वर्मा बसपा से चुनावी मैदान में आ सकते हैं।

सूत्रों से पता लगा है की जल्द ही बहुजन समाज पार्टी से कटेहरी विधानसभा उपचुनाव टिकट लेकर चुनाव लड़ सकते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!