Friday, October 18, 2024
HomeAmbedkar NagarABVP के नगर इकाई का हुआ गठन: डॉ सुशांत चतुर्वेदी बने नगर...

ABVP के नगर इकाई का हुआ गठन: डॉ सुशांत चतुर्वेदी बने नगर अध्यक्ष व देवेंद्र प्रताप सिंह बने नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अकबरपुर इकाई द्वारा पूर्व के नगर इकाई को भंग कर नये इकाई का गठन किया गया। इस दौरान प्रांत के विशेष आमंत्रित सदस्य व चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ देवेंद्र प्रताप मिश्र ने संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। डॉ देवेंद्र मिश्र ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र व समाज का सम्मान हो या फिर छात्र हित की बात हो हमेशा से आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही है। छात्रों को इस संगठन से जुड़कर स्टूडेंट आर्मी की तरह कार्य करनी चाहिए। इस दौरान पूर्व नगर इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सर्वसम्मति से डा. सुशांत चतुर्वेदी जी को नगर अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह को नगर मंत्री एवं डॉ. कमल त्रिपाठी, डॉ नितिन शुक्ला , डॉ. युधिष्ठिर पांडेय एवम अनुपम त्रिपाठी जी को नगर उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। वहीं अंजली तिवारी, विकास पांडेय, अनुपम शर्मा,आयुष श्रीवास्तव,हर्षित पाठक,सोली वर्मा,विशाल सिंह,शिवम कश्यप को नगर सह मंत्री, नगर महाविद्यालय संयोजक महावीर यादव,नगर एसएफडी संयोजक सुदीप शर्मा ,सह संयोजक आंचल यादव ,नगर कला मंच संयोजक साक्षी विश्वकर्मा ,सह संयोजक महक खान,इंटर कॉलेज संयोजक रितेश गौतम ,सह संयोजक निशांत वर्मा ,नगर आंदोलन प्रमुख अजय विक्रम सिंह,

निरोत्तम मौर्य, अमित पाल, प्रिंस,अनुष्का पांडे , आकर्षा तिवारी,अंश श्रीवास्तव,दुर्गेश, तान्या मिश्र,नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया। मौके पर विभाग संयोजक आकाश पांडे , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु सिंह, जिला सह संयोजक पुनीत दिवेदी, अंकित सिंह, जिला संगठन मंत्री अभिनव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!